rameshkhola

|| A warm welcome to you, for visiting this website - RAMESH KHOLA || || "बुद्धिहीन व्यक्ति पिशाच अर्थात दुष्ट के सिवाय कुछ नहीं है"- चाणक्य ( कौटिल्य ) || || "पुरुषार्थ से दरिद्रता का नाश होता है, जप से पाप दूर होता है, मौन से कलह की उत्पत्ति नहीं होती और सजगता से भय नहीं होता" - चाणक्य (कौटिल्य ) || || "एक समझदार आदमी को सारस की तरह होश से काम लेना चाहिए, उसे जगह, वक्त और अपनी योग्यता को समझते हुए अपने कार्य को सिद्ध करना चाहिए" - चाणक्य (कौटिल्य ) || || "कुमंत्रणा से राजा का, कुसंगति से साधु का, अत्यधिक दुलार से पुत्र का और अविद्या से ब्राह्मण का नाश होता है" - विदुर || || सचिव बैद गुर तीनि जौं प्रिय बोलहिं भय आस राज धर्म तन तीनि कर होइ बेगिहीं नास - गोस्वामी तुलसीदास (श्रीरामचरितमानस, सुंदरकाण्ड, दोहा संख्या 37) || || जब आपसे बहस (वाद-विवाद) करने वाले की भाषा असभ्य हो जाये, तो उसकी बोखलाहट से समझ लेना कि उसका मनोबल गिर चुका है और उसकी आत्मा ने हार स्वीकार कर ली है - रमेश खोला ||

Welcome board

Natural

welcome

आपका हार्दिक अभिनन्दन है

Search

20 February 2012

baba mansadas aarti

                        आरती बाबा मन्सादास

ॐ जय मन्सादास गुरो , स्वामी जय मन्सादास गुरो |
शरणागत की संकट ..शरण पड़े की संकट क्षण में आप हरो ||
ॐ जय मन्सादास गुरो ||

परम बैरागी त्यागी शील क्षमा धारे... हो बाबा शील क्षमा धारे |
परम एकांत निवासी ..परम एकांत निवासी .. राम भक्त भारे ||
ॐ जय मन्सादास गुरो ||


तात नाथ अरु भ्राता सब ही तुम मेरो ... हो बाबा सब ही तुम मेरो |
मै हूँ दास तिहारो.... मै हूँ सेवक तिहारो चरण कमल चेरो ||
ॐ जय मन्सादास गुरो ||

नाभा नगर के राजा हीरा सिंह भारे ..हो बाबा हीरा सिंह भारे |
बाबा से सूत मांगे ..बाबा से सूत मांगे तिनो कारज तारे ||

ॐ जय मन्सादास गुरो ||

साधक की संसयी अरु पूरण काज करो ......
 हो बाबा पूरण काज करो |
रिद्धी- सिद्दी के दाता. .रिद्धी- सिद्दी के दाता तुम भंडार भरो ||
ॐ जय मन्सादास गुरो ||


काम क्रोध मद लोभ मोह से तू ही सदा टारे..... 
हो बाबा तू ही सदा टारे |
ज्ञान भक्ति के दाता ..ज्ञान भक्ति के दाता संत रूप धारे ||
ॐ जय मन्सादास गुरो ||
ॐ जय मन्सादास गुरो ||
गंगा गऊ की सेवा बाबा नित करते ........हो बाबा नित करते |
संत भक्त के दुख को ..संत भक्त के दुख को बाबा नित हरते ||
भक्तो को सुख देने वसुधा पर आये ........हो बाबा वसुधा पर आये |
  नास्तिक भाव हटा के ...कुटिल विचार मिटा के हरि सत मार्ग लाये ||
                                                 ॐ जय मन्सादास गुरो ||
गंगा गऊ की सेवा बाबा नित करते ........हो बाबा नित करते |
संत भक्त के दुख को ..संत भक्त के दुख को बाबा नित हरते ||
ॐ जय मन्सादास गुरो ||

मन्सादास की आरती जो कोई नर गावे ..हो बाबा जो कोई नर गावे |         
कहत दास रामानंद ...कहत दास रामानन्द परमानन्द पावे ||
ॐ जय मन्सादास गुरो ||
ॐ जय मन्सादास गुरो स्वामी जय मन्सादास गुरो |
सब भक्तो के संकट ,सब संतो के संकट बाबा क्षण में आप हरो ||
ॐ जय मन्सादास गुरो ||
                             बाबा मन्सादास जी की आरती संकलन कर्ता- रमेश खोला 
~~~~~~~~~~~~~~~~~

बाबा मनसादास जी के फागुन पर्व 10 मार्च 2020 के कुछ भजन सुनने के लिए नीचे क्लिक करे

   फागुन पर्व 10 मार्च 2020 


बाबा मनसा दास जी महाराज के धाम पहुंचने के लिए 

No comments:

Post a Comment

आप, प्रतिक्रिया (Feedback) जरूर दे, ताकि कुछ कमी/गलती होने पर वांछित सुधार किया जा सके और पोस्ट की गयी सामग्री आपके लिए उपयोगी हो तो मुझे आपके लिए और अच्छा करने के लिए प्रोत्साहन मिल सके :- आपका अपना साथी - रमेश खोला

विजिटर्स के लिए सन्देश

साथियो , यहां डाली गयी पोस्ट्स के बारे में प्रतिक्रिया जरूर करें , ताकि वांछित सुधार का मौका मिले : रमेश खोला

संपर्क करने का माध्यम

Name

Email *

Message *

Visit .....