rameshkhola

|| A warm welcome to you, for visiting this website - RAMESH KHOLA || || "बुद्धिहीन व्यक्ति पिशाच अर्थात दुष्ट के सिवाय कुछ नहीं है"- चाणक्य ( कौटिल्य ) || || "पुरुषार्थ से दरिद्रता का नाश होता है, जप से पाप दूर होता है, मौन से कलह की उत्पत्ति नहीं होती और सजगता से भय नहीं होता" - चाणक्य (कौटिल्य ) || || "एक समझदार आदमी को सारस की तरह होश से काम लेना चाहिए, उसे जगह, वक्त और अपनी योग्यता को समझते हुए अपने कार्य को सिद्ध करना चाहिए" - चाणक्य (कौटिल्य ) || || "कुमंत्रणा से राजा का, कुसंगति से साधु का, अत्यधिक दुलार से पुत्र का और अविद्या से ब्राह्मण का नाश होता है" - विदुर || || सचिव बैद गुर तीनि जौं प्रिय बोलहिं भय आस राज धर्म तन तीनि कर होइ बेगिहीं नास - गोस्वामी तुलसीदास (श्रीरामचरितमानस, सुंदरकाण्ड, दोहा संख्या 37) || || जब आपसे बहस (वाद-विवाद) करने वाले की भाषा असभ्य हो जाये, तो उसकी बोखलाहट से समझ लेना कि उसका मनोबल गिर चुका है और उसकी आत्मा ने हार स्वीकार कर ली है - रमेश खोला ||

Welcome board

Natural

welcome

आपका हार्दिक अभिनन्दन है

Search

19 March 2020

Narendra Modi

ये है Narendra Modi की विश्वसनीयता ......... , सारे रिकॉर्ड टूटे, #लक्षद्वीप पर जाने वालों की मानो बाढ़ सी आ गयी |
#अपना_पैसा_अपनों_के_लिए
#सर्वोत्तम_है_अपना_लक्षद्वीप
#बायकॉट_मालदीव  


~~~~~~~~~~~~~~~
व्हाट्सऐप मेरे लिए देशभर के अपने परिवारजनों से जुड़ने का एक और सशक्त माध्यम बन रहा है। मेरे इस चैनल के जरिए आप मुझसे जरूर जुड़ें और सभी अपडेट्स तुरंत अपने फोन पर ही पाएं - नरेंद्र मोदी


आइये, भारत को 2047 तक विकसित बनाए - नरेंद्र मोदी 
 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं - रमेश खोला ,17.09.2022


~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
आधुनिक भारत के शिल्पी,विश्व नेता हमारे अति लोकप्रिय प्रधानमंत्री युगपुरुष श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी को 71 वें जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएँ , कैलाशपति अति कृपा बनाये रखे - रमेश खोला
17 sept 2021


प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 30 मई 2020 को राष्ट्र के नाम पत्र ( आडियो ) प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की आवाज में सुने
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सम्बोधन (19.03.2020 ) के कुछ अंश
1.भीड़ से बचे
2. सार्वजनिक समारोह से दूर रहें
3. हमे कुछ नही होगा, इस सोच से बचें
4. 60 साल से ऊपर के लोग घर से बाहर ना निकलने दें
5. जितना सम्भव हो सके दफ्तर का काम अपने घर से करें
6. 22 मार्च ( रविवार ) को जनता कर्फ्यू का भारतवासी से समर्थन और सहयोग करें
7. जनता कर्फ्यू के माध्यम से आने वाली चुनोतियों से निपटने में सक्षम होंगे
8. व्यापारी जगत से अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का वेतन न काटने की अपील
9. देशवासियों से सामान संग्रह न करने की अपील
मैं इनका समर्थन करता हूँ ......... क्या आप भी देश के साथ है ?
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
  जुग जुग जियो नरेंद्र मोदी...............


~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
  प्रधानमंत्री जी के फोन नम्बर
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
प्रताप चंद्र सारंगी, जो सबसे गरीब सांसद बने है जिन्होंने साईकल से अपना चुनाव प्रचार किया था , और झोपड़ी में रहते है , को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा केंद्र सरकार में राज्यमंत्री बनाने पर कोटि कोटि धन्यवाद्  - रमेश खोला
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
माननीय नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक मंगलकामनाये - रमेश खोला 
30 MAY 2019


26 MAY 2014
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
                             अनुपम अद्वितीय तस्वीर 
केदार नाथ में मोदी को समाधी में लीन देख समूचा विपक्ष घबरा कर सोच रहा है कि कंही मोदी जी दिव्यास्त्रों का संधान तो नहीं कर रहा है
हर हर महादेव 
केदारनाथ गुफा में बुद्ध पूर्णिमा के दिन महान शिव भगत ने देश हित में समाधी लगाई 
जय श्री राम
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
माँ भारती के लाडले माननीय नरेंद्र मोदी जी ने वो किया है जो आज तक कोई नहीं कर पाया
पहली उपलब्धि
हर सभा में भारत माता की जय और वंदे मातरम का जयघोष होता है , इसी बात से हर एक भातीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाना चाहिए
दूसरी उपलब्धि
UN मानवाधिकार परिषद में भारत की बड़ी जीत हुई है, सबसे ज्यादा वोटों के साथ बना सदस्य, 97 वोटों की आवश्यकता थी मिले 188 वोट
तीसरी उपलब्धि
दुनियाँ के 25 सबसे ताकतवर देशों की हुई लिस्ट जारी, भारत आया नम्बर चार पर हमसे आगे अमेरिका, रूस और चीन है
चौथी उपलब्धि
1 लाख करोड़ के पार पहुँचा GST का मासिक टैक्स कलेक्शन, ये है एक चाय वाले का अर्थशास्त्र
पाँचवी उपलब्धि
नए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने में अमेरिका और जापान को पीछे छोड़ भारत पहुँचा दूसरे स्थान पर
छठी उपलब्धि
2017-18 में दोगुना हुआ सौर ऊर्जा का उत्पादन ,चीन और अमेरिका भी दंग है
सातवीं उपलब्धि
भारत की आसमान छू रही GDP , भारत की GDP 8.2%, चीन की 6.7% और अमेरिका की 4.2%
आठवीं उपलब्धि
जल थल ओर आकाश तीनों क्षेत्रों से सुपरसोनिक मिसाइल दागने वाला दुनियाँ का पहला देश बना भारत
9वीं उपलब्धि
70 सालों में पाकिस्तान को कभी गरीब नहीं देखा, लेकिन मोदी जी के आते ही पाकिस्तान कंगाल हो गया, दरअसल पाकिस्तान की कमाई का जरिया भारतीय नकली नोटों का व्यापार था, जिसे मोदी जी ने खत्म कर दिया
दसवीं उपलब्धि
2014 में कांग्रेसी रक्षामंत्री ऐ.के. एंटोनी ने कहा था देश कंगाल है हम राफेल तो क्या छोटा जेट भी नहीं ले सकते,पर मोदी जी ने राफेल डील भी कर ली ,S-400 भी ले रहे हैं
ग्याहरवीं उपलब्ध
सेना को मिला बुलेटप्रूफ स्कार्पियो का सुरक्षा कवच
जम्मू कश्मीर में मिली सेना को 2500 बुलेटप्रूफ स्कार्पियो
बाहरवीं उपलब्धि
अर्थ व्यवस्था में फ्रांस को पीछे धकेल नम्बर 6 बना भारत
तेहरवीं उपलब्धि
ऑटो मार्केट में जर्मनी को पीछे छोड़ नम्बर 4 बना भारत
चौदहवीं उपलब्धि
बिजली उत्पादन में रूस को पीछे छोड़ नम्बर 3 बना भारत
पन्द्रहवीं उपलब्धि
टेक्सटाइल उत्पादन में इटली को पीछे छोड़ नम्बर 2 बना भारत
सोलहवीं उपलब्धि
मोबाइल उत्पादन में वियतनाम को पीछे छोड़ नम्बर 2 बना भारत
सतरहवीं उपलब्धि
स्टील उत्पादन में जापान को पीछे छोड़ नम्बर 2 बना भारत
अठारहवीं उपलब्धि
चीनी उत्पादन में ब्राजील को पीछे छोड़ नम्बर 1 बना भारत
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

नरेंद्र मोदी के बारे एक व्यक्ति के विचार , मुझे अच्छे  लगे इसलिए आपसे शेयर करने के उद्देश्य से यह वीडियो इस ब्लॉग पर पोस्ट कर रहा हूँ यह वीडियो ब्लॉग  ओनर द्वारा तैयार किया हुआ नहीं है 

आभार : जिसने भी यह वीडियो बनाया है 


~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
प्रधानमंत्री मोदी जी की दिनचर्या -
सबेरे 4:45 बजे जागना:
–आपका सोने का समय जो कुछ भी हो, पर जागने का समय निश्चित 4:45 है।
—प्रति दिन सबेरे आप 30 मिनट शौच-स्नान इत्यादि में लगाते हैं।
साथ-साथ प्रमुख समाचारों को भी देख लेते हैं।
—पश्चात 30 मिनट योगासन, व्यायाम करते हैं एवं गत दिवस के संसार के समाचारों का चयन, और भारत के और भाजप के समाचारों की (चयनित) ध्वनि मुद्रिका (रिकार्डिंग) सुनते हैं।
—तदुपरान्त मंदिर में बैठ, 10 मिनट ध्यान करते हैं।
—फिर एक कप चाय लेते हैं। साथ कोई अल्पाहार (नाश्ता) नहीं लेते।
—प्रातः 6:15 बजे एक शासकीय विभाग आपके बैठक कक्ष में प्रस्तुति के लिए सजा रहता है। उनकी प्रस्तुति होती है।
—07:00 से 09:00 आई हुईं सारी संचिकाएँ (फाइलों को) देख लेते हैं।
—और फिर अपनी माताजी से दूरभाष (फोन) पर बात होती है। कुशल-क्षेम, स्वास्थ्य समाचार पूछते हैं।
*(भारत का प्रधानमँत्री अपनी माँ के लिए समय निकालता है। क्या, हम भी अपनी माँ के लिए ऐसा समय निकाल पाते हैं? या हम प्रधानमँत्री जी से अधिक व्यस्त हैं?)*
अल्पाहार:
—सुबह 09:00 बजे गाजर और अन्य शाक-फल इत्यादि का अल्पाहार होता है।
साथ ही निम्न विधि से बना हुआ पंचामृत (पेय) पीते हैं। (पंचामृत विधि: 20 मि.ली. मधु, 10 मि.ली. देशी गौ का घी, पुदीना, तुलसी, और नीम की कोमल पत्तियों का रस।)
कार्यालय:-
—सुबह 09:15 बजे कार्यालय पहुँचकर महत्वपूर्ण बैठकें करते हैं।
भोजन:-
—दोपहर भोजन में पाँच वस्तुएँ होती हैं। (गुजराती रोटी, शाक, दाल, सलाद, छाछ।)
—संध्या को चार बजे बिना दूध की नीबू वाली चाय पीते हैं।
—और शाम 06:00 बजे खिचडी और दूध का भोजन।
—रात्रि 09:00 बजे देशी गाय का दूध एक गिलास, सौंठ (अदरक का चूर्ण) डालकर।
—मुखवास में, नीबू, काली मिर्च, और भुंजी हुयी अजवाईन (जिससे वायु प्रकोप नहीं होता) का मिश्रण।
घूमना:-
—रात्रि 09:00 से 09:30 बजे घूमना। किसी एक विषय के 'जानकार' से चर्चा करते हुए साथ घूमते हैं।
—रात्रि 09:30 से 10:00 बजे सामाजिक संचार माध्यम, (Social Media), साथ-साथ चुने हुए पत्रों के उत्तर देते हैं।
विशेष:-
मोदी जी ने अपने जीवन में कभी भी पहले से बना बनाया, पूर्वपक्व आहार (Fast Food), नहीं खाया, औऱ न ही कभी बना बनाया पेय (soft drink) पिया है।
—भारत के 400 जिलों का प्रवास आपने किया हुआ है।
—जब गुजरात से दिल्ली गए, तो दो ही वस्तुएँ साथ ले गए। कपड़े और पुस्तकें।
वे एक कपड़ों से भरी हुई, और 06 पुस्तकों से भरी हुई (अलमारियाँ), अपने साथ ले गए।
—सतत प्रवास में आप रात को किसी संत के साथ आश्रम में, या किसी छोटे कार्यकर्ता के घर रुकते थे। होटल में कभी नहीं।
—बड़नगर वाचनालय की सारी पुस्तकें आपने पढी थी।
—किसी प्रसंग विशेष पर आप निजी उपहार में, पुस्तक ही देते थे। गत एक दशक में नव विवाहितों को “सिंह पुरुष” पुस्तक उपहार में देते थे। अब भारत के प्रधानमंत्री के नाते “भगवदगीता उपहार में देते हैं।
—वे ब्रश से नहीं, करंज का दातून करते हैं।
—उनकी रसोई में नमक नहीं, पर सैंधा नमक का प्रयोग होता है।
—प्रवास की समयावधि में संचिकाएँ (फाईलें), और चर्चा करने वाले मंत्री साथ होते हैं।
—एक दिन में उन्होंने,19 तक, सभाएँ की हैं।
—आँख त्रिफला के पानी से धोते हैं। त्रिफला= (हरड, आँवला, बहेड़ा) चूर्ण रात को भिगोकर सबेरे उस का पानी।)
—गुजरात में मुख्यमंत्री थे तब, एक बार स्वाईन फ्लू और एक बार दाढ़ की पीड़ा के समय आप को डॉक्टर की आवश्यकता पडी थी।
—प्रधानमंत्री पद पर आने के पश्चात, गुजरात के भाजपा के कार्यकर्ताओं को दुःखद प्रसंग पर, सांत्वना देने के लिए अभी भी अवश्य दूरभाष करते हैं। *(बड़े बनने पर भूले नहीं है।)*
—आप की निजी सेवा में नियुक्त सभी कर्मचारियों की संतानों की शिक्षा एवं विशेष प्रवृत्तियों के विषय में आप जानकारी रखते हैं। और पूछ-ताछ करते रहते हैं! *धन्य हैं हम...... जिन्हें ऐसे व्यक्तित्व की छत्रछाया मिली... मैं तो कृतज्ञ हूँ...!*
जय हिन्द जय भारत

विजिटर्स के लिए सन्देश

साथियो , यहां डाली गयी पोस्ट्स के बारे में प्रतिक्रिया जरूर करें , ताकि वांछित सुधार का मौका मिले : रमेश खोला

संपर्क करने का माध्यम

Name

Email *

Message *

Visit .....