14 January 2020

when we celebrate makar sankranti

जाने कब मनानी चाहिए मकर सक्रांति

Google पर Makar Sankranti 2024 , लिख कर सर्च करके देखे , इस में 15 जनवरी 2024 को मकर सक्रांति है ऐसा दिखाया गया है
वर्ष 2023 का संक्षिप्त पंचांग देखे इस में 15 जनवरी 2023 को मकर सक्रांति है ऐसा दिखाया गया है
जाने कब मनानी चाहिए मकर सक्रांति
        अब मकर संक्रान्ति का पर्व प्रतिवर्ष 15 जनवरी को मनाया जाना चाहिए  
सूर्य की गति अनुसार "हर 72 सालों के ग्रुप ( अंतराल )" के बाद 24 घंटे का अंतराल आता है इसे ऐसे समझे सूर्य का धनु से मकर राशि में प्रवेश प्रति वर्ष लगभग 20 मिनिट विलम्ब से होता है, तीन वर्षों में यह अंतर एक घंटे का तथा 72 वर्षो में पूरे 24 घंटे का हो जाता है। सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश (संक्रमण) का दिन मकर संक्रांति के रूप में जाना जाता है। इस दिवस से, मिथुन राशि में सूर्य के बने रहने पर सूर्य उत्तरायण का तथा कर्क से धनु राशि तक में सूर्य के बने रहने पर इसे दक्षिणायन का माना जाता है।
सम्वत 1918 से 1990 तक (सन 1862 से 1934 तक ) प्रति वर्ष मकर संक्रांति 13 जनवरी को ही पड़ती थी 
सम्वत 1991 से 2063 तक (सन 1935 से 2007 तक) प्रति वर्ष मकर संक्रांति 14 जनवरी को ही पड़ती थी 
 सम्वत 2064 से 2136 तक (सन 2008 से 2080 तक) प्रति वर्ष मकर संक्राति 15 जनवरी को होगी।
सम्वत 2137 से 2209 तक (सन 2081 से 2153 तक) प्रति वर्ष मकर संक्राति 16 जनवरी को रहेगी।
सम्वत 2210 से 2282 तक (सन 2154 से 2226 तक) प्रति वर्ष मकर संक्राति 17 जनवरी को रहेगी।
इसी प्रकार मकर-संक्रांति का पर्व 72 वषों के अंतराल के बाद एक तारीख आगे बढ़ता रहता है।


No comments:

Post a Comment

आप, प्रतिक्रिया (Feedback) जरूर दे, ताकि कुछ कमी/गलती होने पर वांछित सुधार किया जा सके और पोस्ट की गयी सामग्री आपके लिए उपयोगी हो तो मुझे आपके लिए और अच्छा करने के लिए प्रोत्साहन मिल सके :- आपका अपना साथी - रमेश खोला