rameshkhola

|| A warm welcome to you, for visiting this website - RAMESH KHOLA || || "बुद्धिहीन व्यक्ति पिशाच अर्थात दुष्ट के सिवाय कुछ नहीं है"- चाणक्य ( कौटिल्य ) || || "पुरुषार्थ से दरिद्रता का नाश होता है, जप से पाप दूर होता है, मौन से कलह की उत्पत्ति नहीं होती और सजगता से भय नहीं होता" - चाणक्य (कौटिल्य ) || || "एक समझदार आदमी को सारस की तरह होश से काम लेना चाहिए, उसे जगह, वक्त और अपनी योग्यता को समझते हुए अपने कार्य को सिद्ध करना चाहिए" - चाणक्य (कौटिल्य ) || || "कुमंत्रणा से राजा का, कुसंगति से साधु का, अत्यधिक दुलार से पुत्र का और अविद्या से ब्राह्मण का नाश होता है" - विदुर || || सचिव बैद गुर तीनि जौं प्रिय बोलहिं भय आस राज धर्म तन तीनि कर होइ बेगिहीं नास - गोस्वामी तुलसीदास (श्रीरामचरितमानस, सुंदरकाण्ड, दोहा संख्या 37) || || जब आपसे बहस (वाद-विवाद) करने वाले की भाषा असभ्य हो जाये, तो उसकी बोखलाहट से समझ लेना कि उसका मनोबल गिर चुका है और उसकी आत्मा ने हार स्वीकार कर ली है - रमेश खोला ||

Welcome board

Natural

welcome

आपका हार्दिक अभिनन्दन है

Search

27 May 2023

scepter of india

 भारत का राजदंड



सेंगोल तमिल भाषा के 'सेम्मई' शब्द से बना है जिसका अर्थ धर्म / सच्चाई या न्याय परायणता है |
देश को आजादी देने से पहले भारत के अंतिम वायसराय लार्ड माउंटबेटन ने जवाहरलाल नेहरू से पूछा, 'क्या सत्ता हस्तांतरण की कोई प्रक्रिया या समारोह होता है ?'
फिर जवाहरलाल नेहरू जी बोले, "राजाजी" (चक्रवर्ती राजगोपालाचारी) से बेहतर कौन बता सकता है | 
तब 'राजाजी' यानी चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने बताया कि चोल वंश की एक परंपरा है जिसमें 'सेंगोल' ( राजदंड ) को सत्ता हस्तांतरण का प्रतीक माना जाता है | सत्ता से हटने वाला राजा, सत्ता में आने वाले राजा को पुजारियों द्वारा विधि विधान से पूजित "सेंगोल" (राजदंड ) सौंपता है और आदेश देता है कि नया राजा अपनी प्रजा पर 'उचित और न्यायसंगत' तरीक़े से राज करे | यहां विदित रहे की राजा जब जब राजकार्य  के लिए अपने सिंहासन पर बैठता था, तब तब उसके हाथ में संगोल ( राजदंड ) धारण करता था यानि संगोल सत्ता का प्रतीक है सभी की सहमति के बाद राजाजी ने इसे बनवाने के लिए तमिलनाडु के थिरुवदुथुराई अधीनम (मठ) को इसका ज़िम्मा सौंपा गया | मठाधीश ने मद्रास के "वुमुदी बंगारू चेट्टी ज्वैलर्स'"को सेंगोल बनाने को कहा |  तब सुधाकर तथा एथिराजुलू नाम के दो कारीगर इस काम पर लगे और अंततः 5 फ़ुट लम्बा सेंगोल बन कर तैयार हो गया इसके बाद इस संगोल को दिल्ली लाया गया | 14 अगस्त 1947 की रात गाजे-बाजे के साथ चांदी के थाल पर सजा और पीताम्बर में लिपटा हुआ सेंगोल नेहरू जी के घर '17 यॉर्क रोड' पहुंचा. पुजारी ने नेहरू पर जल छिड़का, उनके माथे पर भस्म रगड़ी, कंधों पर पीताम्बर लपेटा और करीब रात " दस बजकर पैंतालीस मिनट" पर सेंगोल उन्हें थमा दिया.
  बताया जाता है कि बाद में इस सेंगोल को नेहरु जी वाकिंग स्टिक के रूप में "नेहरू  म्यूज़ीयम" में रखवा दिया गया था 
 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' मनाते हुए तमिलनाडु में सेंगोल का जिक्र छिड़ा जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने  सुन लिया | इसके बाद सेंगोल को अपने निश्चत स्थान पर स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हुई और अंततः काली सम्वत 5124 / विक्रम संवत 2080 , ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि  (Date 28.05.2023 ) को नए संसद भवन उद्धघाटन के समय नए संसद में माननीय अध्यक्ष जी आसन के  पास प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा इसे स्थापित कर दिया गया  - रमेश खोला 



No comments:

Post a Comment

नमस्कार दोस्तो ,
आप, प्रतिक्रिया (Feedback) जरूर दे, ताकि कुछ कमी/गलती होने पर वांछित सुधार किया जा सके ताकि पोस्ट की गयी सामग्री/कंटेंट आपके लिए उपयोगी हो सके और मुझे इससे भी अच्छे कंटेंट डालने के लिए प्रोत्साहन मिल सके, इसके साथ साथ यहाँ पोस्ट की गयी सामग्री / कंटेंट को आप अपने स्तर पर जाँच ले :- आपका अपना साथी - रमेश खोला

विजिटर्स के लिए सन्देश

साथियो , यहां डाली गयी पोस्ट्स के बारे में प्रतिक्रिया जरूर करें , ताकि वांछित सुधार का मौका मिले : रमेश खोला

संपर्क करने का माध्यम

Name

Email *

Message *

Followers

Blog ID Card

Subscriber ID Card Generator - Ramesh Khola Blog

Subscriber ID

Enter details below

RAMESH KHOLA
BLOG

RAMESH KHOLA

rameshkhola.blogspot.com

VERIFIED SUBSCRIBER
Subscriber Photo
Ramesh Kumar
RK000001
Email: subscriber@gmail.com
Subscribed: --/--/----
Date of Issue: 19/08/2026
Status: Subscribed

Popular Posts